भोपाल। लोकाययुक्त की टीम ने एडिशनल ट्रेजरी ऑफिसर को लिपिक के साथ 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें लोकायुक्त कार्यालय के ठीक बगल में ट्रेजरी दफ्तर रिश्वतखोरी का खेल चल रहा था तभी लोकायुक्त की टीम ने घूसखोर अफसरों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त टीम में शामिल टीआई अनिल शर्मा के मुताबिक एडिशनल ट्रेजरी ऑफिसर दिलीप सिंह चौहान ने भोपाल में रहने वाले देवेंद्र वर्मा से उनकी मां की पेंशन रिवाइज करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। इसमें लिपिक भी शामिल था. वर्मा से 24 हजार रुपए मांगे गए थे। देवेंद्र वर्मा इन लोगों को 4 हजार रुपए की रिश्वत पहले दे चुके थे। उसके बाद उन्होंने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत कर दी। आज वो दूसरी किश्त के 10 हजार लेकर जिला ट्रेजरी कार्यालय पहुंचे। एडिशनल ट्रेजरी ऑफिसर दिलीप सिंह चौहान के केबिन में जैसे ही उन्होंने 10 हजार की रिश्वत दी वैसे ही घात लगाकर बैठी लोकायुक्त की टीम ने चौहान और उसके बाबू दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही दोनों के हाथ धुलवाए गए नोट से लगा हुआ गुलाबी रंग पानी में आ गया।फरियादी ने बताया की आरोपियों ने उससे 50000 रूपए की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने इसकी शिकायत ट्रेजरी ऑफिस के तमाम बड़े अधिकारियों से की लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। यही कारण रहा कि उन्होंने फिर लोकायुक्त पुलिस से संपर्क किया। योजना के मुताबिक अधिकारी से रिश्वत देने पर बात की। मामला 50000 से 24000 रुपए पर आकर तय हुआ। इस पूरी डील में एडिशनल ट्रेजरी ऑफिसर के लिपिक का रोल था। रिश्वत का पैसा वही अधिकारियों तक पहुंचाता था।
VVIP प्लेस में चल रही थी रिश्वतखोरी, एडिशनल ट्रेजरी ऑफिसर घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

1मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, गिनाईं MP की उपलब्धियां, विकास कार्यों की सराहना की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
2नई MSME औद्योगिक विकास कंपनी का होगा गठन, निजी निवेशक भी बना सकेंगे औद्योगिक पार्क, अनुदान देगी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन
3MP News: एससी छात्रों के लिए 16 नए छात्रावास स्वीकृत, 68.80 करोड़ की लागत से बनेंगे, निर्माण कार्य 2 वर्ष में होगा पूरा
4मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, 4 नवंबर तक बारिश का दौर, आज रीवा-सतना समेत 15 जिलों में अलर्ट, पारे में गिरावट
ताज़ा खबरें
महाकाल रोप-वे का बजट बढ़ा, 199 करोड़ के पुराने ठेके की जगह 258.37 करोड़ का नया टेंडरधार में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरीIAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट इंदौर: घर के बाहर सजा रखी थी पटाखों की दुकान, लाइसेंस नहीं मिलने पर आरोपी गिरफ्तार, करीब 1 लाख रुपये का माल जब्तदिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ाया MCLR, 1 नवंबर से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक