शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश की जनता को मिलेगा सीधा लाभ

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश की जनता को मिलेगा सीधा लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) अब दो नए नवाचार शुरू करने जा रही है। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में सरकार मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक (Chief Minister Sanjeevani Clinic) खोलने जा रही है वहीँ अब प्रदेश में जल्दी ही साइबर तहसील (Cyber ​​Tehsil) खुलेंगी।  इन दो नए नवाचारों के शुरू होने के बाद इसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

शिवराज सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Medical Education Minister Vishwas Sarang)ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में जल्दी ही नगरीय क्षेत्रों में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक शुरू की जाएँगी।उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों को समन्वय के साथ चलाते हुए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि संजीवनी क्लीनिक और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीजों को सुव्यवस्थित इलाज मिल सके।

ये भी पढ़ें – VIDEO: मध्य प्रदेश में रह रहे कश्मीरी पंडितों को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने सरकार की एक और योजना की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार प्रदेश में एक नवाचार करने जा रही है जो देश में पहली बार हो रहा है ये है “साइबर तहसील”। उन्होंने बताया कि  अब मध्य प्रदेश के हर जिले में साइबर तहसील होगी।

ये भी पढ़ें – Share Market : गिरावट के साथ बाजार खुला, Sensex और Nifty धड़ाम

विश्वास सारंग ने बताया कि साइबर तहसील देश का ऐसा नवाचार है जो मध्य प्रदेश में पहली बार हो रहा है। साइबर तहसील खुल जाने से ऐसे प्रकरण जो अविवादित हैं उनका ऑनलाइन ही नामांतरण किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews