कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इस सॉफ्टवेयर में बदलाव, ऐसे मिलेगा लाभ, दिया जाएगा प्रशिक्षण

Govt employee news

demo pic

MP Employees Officers News : मध्य प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। वित्त विभाग के आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर (IFMIS Software) को अत्याधुनिक बनाए जाने के बाद इसके व्यवस्थित संचालन के लिये सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। वल्लभ भवन, मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग के रूम नं. 68, ई-दक्ष केन्द्र में 28 फरवरी एवं एक मार्च को प्रशिक्षण होगा।

सॉफ्टवेयर मे बदलाव, मिलेगी ये सुविधा

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी प्रदीप ओमकार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर में पिछले वर्ष लगातार कई बदलाव हुए हैं। सॉफ्टवेयर मे आधार आधारित भुगतान प्रणाली एवं ई-कुबेर के माध्यम से लाभांवित के खाते में सीधे राशि स्थानांतरण और देयकों पर ई-साइन आदि कई अन्य सुविधाएँ भी विकसित की गई हैं।इसी कड़ी में कोषालय के 129 आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षित करने की शुरूआत हो रही है।

आयुक्त कोष एवं लेखा ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर को अत्याधुनिक बनाया गया है। इससे भुगतान में आने वाली बाधाओं को दूर कर लिया गया है। विगत माहों में किए गए कई बदलाव से आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अवगत कराने के लिये प्रदेश भर के कोषालयों द्वारा आई.एफ.एम.आई.एस. केयर्स की थीम पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो मंगलवार से शुरू होगा।

ले सकते है ये जानकारी

बता दे कि इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अधिकारी एवं कर्मचारी वेतन आहरण, अवकाश स्वीकृति , शासन द्वारा डीए, एरियर, वेतन वृद्धि आदि से जुड़ी जानकारी अपने मोबाइल नंबर व ईमेल दर्जकर उपरोक्त प्रकरणों की सूचना एस.एम.एस व ईमेल द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews