MP: बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, मई तक पूरा होगा ये काम, ऐसे मिलेगा लाभ

mp electricity consumers news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं (MP electricity consumers) के लिए राहत भरी खबर है। ट्रासंमिशन लाइनों और सब-स्टेशनों के मेंटेनेंस का काम मानसून पूर्व मई तक पूरा कर दिया जाएगा।इस संबंध में मध्यप्रदेश ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने जबलपुर मुख्यालय में आयोजित ट्रांसको की रिव्यू मिटिंग में निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. IMD Alert: चक्रवात ‘आसनी’ का असर, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 7 राज्यों में लू की चेतावनी

मध्यप्रदेश ट्रांसको के प्रबंध संचालक तिवारी ने कहा है कि लाइनों और सब-स्टेशनों के मानसून पूर्व मेंटेंनेंस के सभी कार्य मई माह तक अनिवार्य रूप से कर लिए जायें। मानसून में ट्रांसमिशन कंपनी के कारण प्रदेश में किसी भी तरह का कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए।कंपनी की अति उच्च्दाब लाइनों की प्रभावी मानीटरिंग और उत्कृष्ट रखरखाव के लिए नई अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किये जाने के निर्देश भी दिये। इससे प्रदेश शासन (MP Government) की मंशानुसार उपभोक्ताओं को 24X7 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

यह भी पढ़े.. old Pension: क्या दोबारा लागू होगी पुरानी पेंशन योजना? अब यूनियन ने पीएम को लिखा पत्र

मीटिंग में प्रबंध संचालक ने कहा कि कोई भी कार्मिक नवाचार को अपनाने में दुविधा में न रहे। कार्मिक रूटीन कार्यों के अलावा अपने आइडिया को शेयर करें ताकि ट्रांसको समय के साथ आवश्यक नवाचार क्रियान्वित करा सके।वही निर्देश दिए कि कंपनी के सभी निर्माण कार्य उचित गुणवत्ता और उच्चतम मापदण्डों के साथ किए जायें। वृत्त स्तर के अधिकारी सतत मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निर्माण संभाग के सभी सिविल कार्य भी मानसून पूर्व करने के निर्देश दिये ताकि बारिश के बाद अगले रबी सीजन के लिए ट्रांसको की तैयारी समय पर हो सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews