नगरीय प्रशासन विभाग पर बड़ा जिम्मा, अब कोरोना की रफ्तार पर लगेगी लगाम

नगरीय प्रशासन विभाग पर बड़ा जिम्मा, अब कोरोना की रफ्तार पर लगेगी लगाम

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। राजधानी भोपाल (bhopal) में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। शहर में अनलॉक 3 और अनलॉक 4 के बाद लगातार दुगनी रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी में संक्रमण की इस गति ने सरकार और प्रशासन को हिला कर रख दिया है।लोगों की लापरवाही ओर जागरूकता के अभाव में संक्रमण पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा है।कोरोना की इस बढ़ती रफ्तार को काबू में लाने ओर उसके प्रति जागरूकता फैलाने का जिम्मा सरकार ने अब नगरीय प्रशासन विभाग को दे दिया है, क्योंकि कोरोना से सिर्फ जागरूकता ही आपको बचा सकती है।

गुरुवार को नगरीय प्रशासन मंत्री ने शहर वासियों की जागरूकता के लिए एक इको फ्रेंडली टॉय ट्रेन का उद्घाटन किया।इस इको फ्रेंडली ट्रेन को मंत्री ने झंडी दिखाकर रवाना किया। भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) ने इस ट्रेन को लेकर कहा कि प्रदेश के साथ ही राजधानी में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा जिसकी जागरूकता के साथ और इसके बचाव के लिए प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट की बैठक में इसकी जिम्मेदारी नगरीय प्रशासन विभाग को दी हैं। जिसको देखते हुए आज इको फ्रेंडली ट्रेन का शुभारंभ किया गया है जो पूरे शहर में घूम कर कोरोना से बचाव के लिए प्रचार प्रसार करेगी। मालूम हो कि तीन डब्बो वाली इस इको फ्रेंडली ट्रेन में कोरोना से बचाव के लिए चारों तरफ स्लोगन लिखे गए हैं ये ट्रैन आज से ही शहर के प्रमुख हिस्सो में घूमकर कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करने का कार्य करेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews