कैलाश विजयवर्गीय बोले- पिछली सरकार में लॉ दिग्विजय सिंह चलाते और आर्डर कमलनाथ देते थे

कैलाश विजयवर्गीय

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस की सरकार (Congress Government) ने लॉ एन्ड ऑर्डर (Law And Order) का बंटाधार कर दिया था। बस भ्रष्टाचार (Corruption) का बोलबाला था। दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सरकारी बंगले में बैठ कर ला चलाया। वे तबादलों (Transfer) में, ठेकों में ला ला करते थे और कमलनाथ (Kamal Nath) इसके लिए आर्डर देते थे।  कमलनाथ के आने के बाद मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा तबादला उद्योग चला। कई कांग्रेसियों को तो रोजगार भी मिल गया था। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने सुवासरा विधानसभा (Suvasara assembly) में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही।

विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ ने सरकार में आने से पहले युवाओं से वादा किया था कि बेरोजगारों (Unemployed) को प्रतिमाह 4 हज़ार रुपए भत्ता दिया जाएगा किसानों (Farmers) का 2 लाख रुपए तक का कर्जा माफ करने का वादा किया था, लेकिन कांग्रेस सिर्फ बोलती है करती नहीं। उन्होंने कहा कि, परंतु BJP जो बोलती है वह करती भी है। कांग्रेस की विशेषता है कि कुछ भी बोलना। उन्हें प्रदेश और देश की चिंता नहीं है।

कांग्रेस को देश की जनता माफ नहीं करेगी
विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते हैं कि चीन की सेना 1200 किलोमीटर देश के अंदर आ गई। राहुल गांधी को किलोमीटर, इन, फुट का भी ज्ञान नहीं है। अगर चीन की सेना 12100 किलोमीटर अंदर आती तो दिल्ली तक आ जाती। राहुल गांधी ने देश की सेना का अपमान किया है देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews