उपचुनाव 2020 : BJP प्रत्याशी की फिसली जुबान, कमलनाथ को बताया यशस्वी मुख्यमंत्री, वीडियो वायरल

उपचुनाव 2020 : BJP प्रत्याशी की फिसली जुबान, कमलनाथ को बताया यशस्वी मुख्यमंत्री, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की सियासी सरगर्मियों के बीच  हाथ का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए नेताओं का कांग्रेस (Congress) प्रेम कम होने का नाम नही ले रहा है और भाषणों-सभाओं में उनकी जुबान फिसल रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के बाद अब शिवपुरी (Shivpuri) के करैरा विधानसभा (Karaira Assembly) से भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव (BJP candidate Jaswant Jatav) की जुबान फिसली है और उन्होंने कमलनाथ (Kamal Nath) को मध्यप्रदेश का ‘यशस्वी मुख्यमंत्री’ बता दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, मध्यप्रदेश उपचुनाव(MP By-election) अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, मतदान (Voting) में सिर्फ 48 घंटे बचे है और आज शाम प्रचार का चुनावी शोर भी थम जाएगा, लेकिन इसके पहले वायरल वीडियो (Viral Video) सियासत में जमकर हलचल मचा रहे है। अब भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो भरी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) को मध्यप्रदेश का ‘यशस्वी मुख्यमंत्री’ बताते नजर आ रहे है हालांकि जैसे ही उन्हें गलती का अहसास होता है वे तुरंत सॉरी बोलते है और  फिर शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का नाम लेते है, लेकिन कहते है ना कि मुंह से निकली बात और कमान से निकला तीर वापस नही आता है, ऐसे ही जाटव का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को डबरा में बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी (Imarti Devi) के समर्थन में आयोजित एक सभा में बीजेपी राज्यसभा सासंद सिंधिया की जुबान फिसल गई थी और उन्होंने कमल की जगह हाथ के पंजे का बटन दबाने की बात कह दी थी, जिसके बाद मंच पर मौजूद इमरती देवी भी यह सुनकर मुस्कुरा दी हालांकि गलती का अहसास होते ही उन्होंने तुरंत बात को संभाला और बीजेपी को वोट डालने की बात कही थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews