बीजेपी ने किया नगर निकाय चुनाव संचालन समिति का गठन, इन्हें मिली जिम्मेदारी

bjp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव (Madhya Pradesh Urban Body Election) के लिए ‘नगर निकाय चुनाव संचालन समिति’ का गठन किया है। समिति में संयोजक सथा सह संयोजक सहित 22 सदस्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – नगरीय निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयुक्त का बयान : 3 मार्च को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, फिर होगी चुनाव की घोषणा

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं सासंद वीडी शर्मा (VD Sharma) के निर्देशानुसार बनाई गई ‘नगर निकाय चुनाव संचालन समिति’ का संयोजक पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को बनाया गया है। वहीं सह संयोजक की जिम्मेदारी इंदौर विधायक रमेश मेंदोला तथा सीधी विधायक शरदेंदु तिवारी को दी गई है। समिति में संयोजक व 2 सह संयोजक के अलावा 15 सदस्य हैं। साथ ही चार विशेष आमंत्रित सदस्य हैं जिनमें मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक रामपाल सिंह, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे एवं सांसद विवेक शेजवलकर शामिल हैं। बता दें कि सोमवार को ही राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह (State Election Commissioner BP Singh) ने कहा है कि 3 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी जिसके बाद चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews