PHOTO – नरोत्तम मिश्रा को BJP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिम बंगाल में भव्य स्वागत

NAROTTAM MISHRA

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा (BJP) के संकट मोचन कहे जाने वाले शिवराज सरकार (Shivraj Government) में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) का एक बार फिर कद बड़ा है। पार्टी ने एक बार फिर मिश्रा पर भरोसा करते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के बाद पार्टी ने आगामी चुनाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल (West Bengal) की 48 विधानसभा सीटों का उन्हें प्रभारी बनाया गया है।

दरअसल, पार्टी हाईकमान ने नरोत्तम मिश्रा को पश्चिम बंगाल के आसनसोल इलाके की 48 विधानसभा सीटों का प्रभारी बनाया है। खास बात ये है कि पार्टी की तरफ से जिम्मेदारी मिलते ही नरोत्तम मिश्रा ने मोर्चा संभाल लिया है और 4 दिनों के बंगाल प्रवास पर पहुंच गए है। यहां पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले (Bardhaman District) के कालना ब्लॉक में जनसंपर्क के दौरान जनता और कार्यकर्ताओं ने मिश्रा का भव्य स्वागत किया। नरोत्तम ने भी इस प्यार और सम्मान का आभार जताते हुए बंगाल की जनता से भाजपा को विजयी बनाने का निवेदन किया।

डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ( Narottam Mishra) ने कालना विधनासभा क्रमांक 264 में जिला बर्धमान पश्चिम बंगाल में कृष्णा घोष, जिलाध्यक्ष, विवेक सोनकर, राज्य सचिव, विश्वजीत पोद्दार, जिला महामंत्री सहित सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्त्ताओं के साथ नगर भ्रमण किया।

जिम्मेदारी मिलते ही सामने आया था नरोत्तम मिश्रा का ट्वीट
सोमवार को पार्टी की तरफ से जिम्मेदारी मिलने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट (Tweet) कर लिखा था कि
पार्टी के संगठनात्मक कार्यों से मैं अगले चार दिनों तक पश्चिम बंगाल के प्रवास पर रहूंगा। पार्टी संगठन के कार्य से आज पश्चिम बंगाल के कलना पुरबा और बर्धमान शहर में संपर्क अभियान पर रहूंगा। इस दौरान क्षेत्र के प्रमुख मतदाताओं से गृह संपर्क कर मुलाकात करूंगा। पार्टी के स्थानीय नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करूंगा। दोपहर में मीडिया से भी संवाद करूंगा।

पश्चिम बंगाल पर बीजपी का विशेष फोकस
मध्यप्रदेश और बिहार के बाद अब बीजेपी का पूरा फोकस पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव पर है। पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) 2021 में होने हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का कार्यकाल 26 मई 2021 को खत्म हो जाएगा। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress Party) पिछले चुनाव 2016 में सबसे ज्यादा 211 सीटें, कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने सिर्फ 3 सीटें जीती थीं। बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए। बीजेपी की नजर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर टिकी है। उन्होंने बहुमत लाने का दावा किया है, ऐसे में बीजेपी ने कैलाश विजयवर्गीय के बाद अब नरोत्तम मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर अपने आप को मजबूत किया है।

NAROTTAM MISHRA NAROTTAM MISHRA NAROTTAM MISHRA

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews