नरोत्तम मिश्रा ने दिये संकेत, प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने के हालात

नरोत्तम मिश्रा ने दिये संकेत, प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने के हालात

भोपाल। बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने के संकेत दिये हैं। उन्होने कहा है कि राज्यपाल ने सीएम कमलनाथ को लिखे अपने दूसरे पत्र में साफ किया है कि अगर 17 मार्च को फ्लोर टेस्ट नहीं किया जाता है तो सरकार को अल्पमत में माना जाएगा और ऐसे में प्रदेश में जो हालात बनेंगे उसमें राज्यपाल द्वारा प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की जा सकती है। ऐसे में साफ है कि अगर मंगलवार को फ्लोर टेस्ट नहीं होता है तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

इसी के साथ राज्यपाल के पत्र का हवाला देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बहुमत न होने के बावजूद कांग्रेस सरकार जिस तरह धड़ाधड़ ट्रांसफर और नई नियुक्तियां कर रही है, वो पूरी तरह असंवैधानिक है। उन्होने अधिकारियों को भी आगाह किया कि वे इस तरह की गलतियां न करें क्योंकि सरकारें आती जाती रहती है।

वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विधानसभा को 26 मार्च कर स्थगित करने की बात पर तंज़ कसते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सोमवार को जो दो घंटे सदन की कार्यवाही चली, क्या कोरोना उस दौरान सो गया था। उन्होने कहा कि कोरोना की आड़ में सीएम कमलनाथ कुछ और सांसें ढूंढ रही हैं और टाइमपास करने की कोशिश कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews