MP News : कमलनाथ का खुलासा – कांग्रेस विधायकों को पैसों का ऑफर दे रही BJP

MP News : कमलनाथ का खुलासा – कांग्रेस विधायकों को पैसों का ऑफर दे रही BJP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की कांग्रेस इकाई (Congress Unit) के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) ने भाजपा (BJP) पर आरोप लगाया है कि वो कांग्रेस विधायकों (Congress MLA) को पैसों का ऑफर दे रहे हैं। कमल नाथ ने चुनाव आयोग (Election Commission) से भी सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की शिकायत की है।

BJP कर रही सौदेबाजी का खेल
कमल नाथ ने सोमवार (Monday) को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा को 10 नवंबर को आने वाले परिणाम का अभी से अंदेशा हो गया है, इसलिए तो भाजपा परिणाम का इंतजार नहीं कर रही है, सौदेबाजी का खेल अभी से ही शुरू कर दिया है, अब उनके पास सिर्फ सौदेबाजी का ही उपाय बचा है। उन्होंने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह जान लें कि मध्य प्रदेश की जनता सरल है, सीधी सादी है लेकिन बेहद जागरूक है। आज का मतदाता बहुत समझदार है। चुनाव तो प्रजातंत्र का उत्सव होता है लेकिन यह तो सौदेबाजी का उत्सव हो गया है, बिकाऊ का उत्सव हो गया है।

बीजेपी दे रही कांग्रेस विधायकों को प्रलोभन
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरेाप लगाते हुए कहा कि, कई विधायकों ने फोन करके बताया है कि भाजपा उन्हें प्रलोभन दे रही है, पैसे का ऑफर दे रही है, एडवांस देने की बात कर रही है। मेरा सौदेबाजी की राजनीति में विश्वास नहीं है, मैं चाहता तो मैं भी ऐसी राजनीति कर सकता था लेकिन मै मध्य प्रदेश को कभी कलंकित नहीं होने दूंगा, मैं कभी भी सौदेबाजी की राजनीति नहीं करूंगा। कांग्रेस मध्य प्रदेश में सौदेबाजी की राजनीति नहीं कर एक उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

जनता खुली आँखों से बीजेपी की सच्चाई देख रही 
कांग्रेस के कई विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने के सवाल पर कमल नाथ ने कहा, भाजपा तो खुद ही कह रही है कि अभी दो-तीन विधायक और आ रहे हैं तो क्या बगैर सौदेबाजी के आ रहे हैं? सात महीने से तो हमारी सरकार भी नहीं है, जनता खुली आंखों से इनकी सच्चाई देख रही है। बीजेपी को जितनी सौदेबाजी की राजनीति करना हो करे, जितना प्रलोभन देना हो दे, हम सौदेबाजी से दूर रहेंगे।

मध्यप्रदेश देश भर में कलंकित हो रहा
भाजपा पर सौदेबाजी की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कमल नाथ ने कहा आज मध्यप्रदेश देश भर में कलंकित हो रहा है। जब एक गांव का साधारण व्यक्ति समझ रहा है कि किस कारण से हमारे प्रदेश में उपचुनाव हो रहे हैं तो क्या देश की जनता इस सच्चाई को नहीं समझती है? तीन नवंबर को प्रदेश की जनता तय करेगी कि वह प्रदेश का कैसा भविष्य चाहती है।

कमल नाथ की अधिकारियों को चेतावनी
चुानाव आयोग को लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए कमल नाथ ने बताया कि, इस चुनाव में हमारा मुकाबला भाजपा से ही नहीं बल्कि प्रशासनिक तंत्र से भी है। इसको लेकर मैंने आज ही चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। छोटे-छोटे शासकीय कर्मचारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। कमल नाथ ने अधिकारियों को चेताया कि भाजपा के पक्ष में काम करने वाले अधिकारी यह जान ले कि 10 के बाद 11 तारीख भी आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews