मल्लिकार्जुन खड़गे की महू यात्रा पर बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने उठाए सवाल

मल्लिकार्जुन खड़गे की महू यात्रा पर बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने उठाए सवाल

BJP leader Surendra Sharma on Mallikarjun Kharke : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 नवंबर को महू आएंगे। वे इंदौर से महू पहुंचेंगे और संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली में उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी इस दिन महू में होगी और खड़गे उसमें शामिल होंगे। लेकिन उनके बाबा साहब अंबेडकर श्रद्धांजलि देने पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं।

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने कहा है कि क्या कांग्रेस को बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने का नैतिक अधिकार है? उन्होने कहा कि ये वहीं कांग्रेस है जिसने 1951 में बाबा साहब को नेहरू जी के मंत्री मंडल से त्यागपत्र देने के लिए मजबूर किया। ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहब 1952 में दो दो बार लोकसभा चुनाव हराया। ये वही कांग्रेस है जिसने नेहरू जी और इंदिरा जी को जीते जी भारत रत्न दे दिया पर बाबा साहब को मृत्य के 44 साल बाद भारत रत्न बड़ी मुश्किल से देने दिया। ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहब की जन्मस्थली पर स्मारक बनने में रोड़े अटकाये। सुरेंद्र शर्मा ने सवा किया कि क्या मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस इन कृत्यों के लिये बाबा साहब अंबेडकर और देश से माफ़ी मांगेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews