बीजेपी विधायकों पर अर्थी छीनने का आरोप

बीजेपी विधायकों पर अर्थी छीनने का आरोप

भोपाल। राजनीति किस कदर कैसा रूप लेती जा रही है ,दिन पर दिन चिंता का विषय होता जा रहा है ।सागर में दलित युवक की मौत को लेकर प्रदेश और देश भर में मचे कोहराम के बीच अब एक नया बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल 23 जनवरी 2020 को सागर में एक हमले के दौरान धन प्रसाद नाम के युवक की मौत हो गई थी जिस को लेकर राज्य सरकार पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला था और कहा था कि इलाज के अभाव में और पर्याप्त सुरक्षा का इंतजाम ना होने के कारण यह घटना हुई ।अब मृतक के सगे भाई धनीराम अहिरवार ने सागर के एसपी को एक आवेदन दिया है जिसमें बीजेपी के सागर विधायक शैलेंद्र जैन और नरयावली विधायक प्रदीप लारिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शव यात्रा के दौरान सुनियोजित ढंग से लोगों को चक्का जाम के लिए उकसाया और जब ऐसा नहीं हुआ तो जगन्नाथ गुरैया और उनके साथियों ने मोती नगर चौराहे के पहले न केवल अर्थी छीन ली बल्कि चक्का जाम भी कर दिया। अहिरवार ने आगे आवेदन में लिखा है कि हम अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और अर्थी के साथ झूमा झटकी कानूनन दंडनीय अपराध है ।सागर एसपी को दिए आवेदन में अहिरवार ने अर्थी छीन कर चक्का जाम कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews