बीजेपी विधायक का दिग्विजय पर तंज, ‘मेरे नम्बर पर डायवर्ट करें अपना नम्बर’

तनिष्क

भोपाल| प्रदेश में लॉक डाउन के बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अनजान फ़ोन कॉल्स से परेशान हैं| जिसके चलते उन्होंने अपना फोन तक बंद कर लिया है और इसकी शिकायत डीजीपी को कर चुके हैं| यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी| इस पर बीजेपी विधायक रामेशवर शर्मा ने तंज कसा है| विधायक शर्मा ने ट्वीट कर कहा मेरे नम्बर पर डायवर्ट कर दें । पहली बार कुछ अच्छा करने निकलते है तो इस तरह की बाधाएं आती है

विधायक शर्मा ने लिखा कि “विधि का विधान है जब हम पहली बार कुछ अच्छा करने निकलते है तो इस तरह की बाधाएं आती है, परंतु आप चिंतित न हो इस संकट की घड़ी में अपना मोबाइल बंद न करें बल्कि अपना नम्बर मेरे नम्बर पर डायवर्ट कर दें । शर्मा ने कहा मैं जरुरतमंदों की मदद करूंगा और धमकी देने वालो से भी निपटूंगा” ।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को सुबह ट्वीट कर जानकारी दी कि पिछले 4-5 दिनों से कोई उन्हें परेशान कर रहा है इसलिए वह अपना नम्बर बंद कर रहें है । सिंह ने लिखा कि वह इसकी शिकायत डीजीपी को भी कर चुके है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews