मदरसों को लेकर फिर मुखर हुए BJP विधायक रामेश्वर शर्मा, कही ये बड़ी बात

मदरसों को लेकर फिर मुखर हुए BJP विधायक रामेश्वर शर्मा, कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रखर हिंदूवादी नेता और भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP MLA Rameshwar Sharma) ने एक बार फिर कहा है कि मदरसों में आतंकी और देशद्रोही गतिविधियां पाई गई तो देश के किसी भी भू भाग पर हो उसे तोडा ही जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सबको अच्छी शिक्षा की बात करते हैं लेकिन जिन मदरसों में देश विरोधी गतिविधियां मिलेंगी उनको बक्शा नहीं जायेगा।

राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा आज शनिवार को कुछ मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे। योगी सरकार द्वारा मदरसों के सर्वे और उसके खिलाफ की जा रही कार्यवाही के सवाल पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मदरसों से हमारी कोई एलर्जी नहीं है।

ये भी पढ़ें – दमोह : हिंदुवादी संगठनों और ओबीसी महासभा ने सड़क पर जमकर मचाया उत्पात, बिना अनुमति किया प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि मोदी जी की सोच सबको शिक्षा वाली है और जहाँ शिक्षा है वहां मदरसे सुरक्षित हैं, उनको पूरा सहयोग है , लेकिन जिन मदरसों में यदि देशद्रोही गतिविधियां संचालित होती हैं, आईएसआई के एजेंट के रूप में काम होते हैं या भारत विरोधी ताकतें उन मदरसों पर हावी हैं तो इसे स्वीकार (BJP MLA Rameshwar Sharma’s big attack on madrasas) नहीं किया जायेगा।

ये भी पढ़ें – Gwalior : इंसान बना शैतान, पुरानी रंजिश में मुंह से चबाकर काट दी हाथ की उंगली

भाजपा विधायक रामश्वर शर्मा ने कहा कि जिन मदरसों में भारत विरोध होगा वो मदरसे भारत के किसी भी भू भाग पर हो , आज नहीं तो कल सर्वे में भी आएंगे और तोड़े भी जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews