
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश Madhya Pradesh) में नेताओं पर कोरोना (Corona0 का नए साल (New Year 2021) में भी कहर जारी है।अब भाजपा (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व खंडवा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान (Nandkumar Singh Chauhan) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वही संपर्क में आए नेताओं से जांच करवाने की अपील की है।
यह भी पढ़े… MP Board : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों को मिलेगा लाभ
नंदकुमार सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रिय साथियों मैं अस्वस्थ महसूस कर रहा था, आज कोरोना की जांच कराने के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं । विगत दिनों जो भी मेरे संपर्क में आये होंगे, वो कृपया अपनी जांच अवश्य करवा लें । रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार देर शाम चौहान को भोपाल (Bhopal) के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बता दे कि हाल ही में विधानसभा के 60 से ज्यादा कर्मचारियों और 10 विधायकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके पहल भी दर्जनों कांग्रेस-बीजेपी के नेता-विधायक पॉजिटिव हो चुके है।यहां तक की खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) समेत कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके है।
https://twitter.com/NandKumarSinghC/status/1348660082779643905
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

