अब किसानों को लेकर BJP ने की यह बड़ी घोषणा

अब किसानों को लेकर BJP ने की यह बड़ी घोषणा

भोपाल। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। ग्वालियर-चंबल (gwl-chambal) संभाग के भिंड मुरैना दतिया (muraina-datia) और बुंदेलखंड के छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। मुरैना में तो डेढ़ लाख हेक्टेयर से ज्यादा सरसों की फसल लगभग नष्ट सी हो गई है। ऐसे में सरकार क्या राहत देगी यह देखने वाली बात होगी ।

लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ने कहा है कि किसान की फसलों के सर्वे के लिए बीजेपी (bjp) का किसान मोर्चा गांव गांव जाकर क्षति का आकलन करेगा और फिर सरकार (government) के सामने मुआवजे की मांग रखेगा। वीडी शर्मा (vd sharma) ने आरोप लगाया कि ओले से नष्ट हुई फसलों को देखने सरकार का कोई मंत्री नहीं पहुंचा और अधिकारी किसानों के साथ छलावा कर रहे हैं । वीडी शर्मा (vd sharma) ने यह भी मांग की कि किसान (farmers) को 100% मुआवजा राशि दी जाए । किसान मोर्चा के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को वीडी शर्मा ने प्रदेश भर में सर्वे की जिम्मेदारी दी है । अब हर गांव में जाकर बीजेपी किसान मोर्चा के पदाधिकारी लोगों से बात करेंगे और क्षति का आंकलन कर सर्वे रिपोर्ट बनाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews