24 जनवरी को बड़े आंदोलन करने की तैयारी में बीजेपी, बनाई ये रणनीति

24 जनवरी को बड़े आंदोलन करने की तैयारी में बीजेपी, बनाई ये रणनीति

भोपाल।
सत्ता से बाहर होने के बाद विपक्ष की भूमिका निभा रही बीजेपी एक बार फिर कमलनाथ सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में है। खबर है कि प्रदेश सरकार के द्वारा माफिया के खिलाफ मुहिम में नेताओं पर हुई कार्रवाई के खिलाफ बीजेपी 24 जनवरी को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने वाली है।इसको लेकर रणनीति भी बनाई गई है। वही बीजेपी माफियाओं की भी लिस्ट बना रही है, जिसे जल्द ही सार्वजनिक करेगी।बीजेपी के इस मास्टर प्लान के बाद माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वही सरकार में हलचल तेज हो चली है।

दरअसल, शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक बडी बैठक हुई । जिसमें प्रदेश सरकार के द्वारा माफिया के खिलाफ मुहिम में बीजेपी के नेताओं पर हुई कार्रवाई के खिलाफ 24 जनवरी पर उतरकर विरोध प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयारी की गई है। संगठन ने सभी सांसद, विधायक और जिला अध्यक्षों को उन कांग्रेस नेताओं की सूची बनाने का जिम्मा सौंपा है जिन्होंने अतिक्रमण किया है। इस सूची को भाजपा राज्यपाल को सौंपकर कार्रवाई की मांग करेगी। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ भाजपा नेताओं को टारगेट कर रही है जबकि कांग्रेस नेताओं को छोड़ा जा रहा है।

बीजेपी की इस बड़ी बैठक में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी
कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बदले की भावना से काम कर रही। माफिया के नाम पर बीजेपी नेता और जनता को निशाने पर लिया जा रहा ।कोई सच्ची बात उठाता है तो उसे फंसाने की राजनीति हो रही है। सरकार भाजपा के कार्यकर्ताओं को तबाह और बर्बाद करना चाहती है। कमलनाथ सरकार की पाप की लंका को जलाकर खाक कर देंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews