MP उपचुनाव : BJP आज करेगी 28 सीटों पर वीडियो रथ रवाना

भूपेन्द्र सिंह नगरीय निकायों

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। BJP उप चुनाव (By-election) में प्रचार की हाईटेक शैली (Hi-tech Style) अपना रही है। इसके लिए उसने वीडियो रथ (Video Chariot) तैयार किए हैं। यह वीडियो रथ उपचुनाव वाले क्षेत्र में मंगलवार से दस्तक देंगे। इन रथों में केंद्र और शिवराज सरकार (Shivraj Government) की उपलब्धियों और योजनाओं का पूरा ब्यौरा होगा। जिससे आम जनता को अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़े…MP उपचुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाब सिंह किरार BJP में शामिल

इन रथों से “शिवराज है तो विश्वास है” (Shivraj Hai To Vishwas Hai) का संदेश दिया जाएगा। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ( Minister Bhupendra Singh) ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan), प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) समेत अन्य वरिष्ठ नेता कन्या पूजन के पश्चात इन डिजिटल रातों को रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के इन दिनों 28 विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) में मंडल सम्मेलन चल रहे हैं अब तक 111 मंडलों में सम्मेलन हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक मतदान केंद्र में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

रथ में यह है खास
BJP के डिजिटल रखो को विशेष तौर पर कोरोना काल के लिए तैयार किया गया है। जिसका लक्ष्य सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंचाना है। रथ में हाईटेक एलईडी और उच्च क्वालिटी के स्पीकर लगे हैं। जिससे दूर खड़ा व्यक्ति भी आसानी से संदेशों को सुन सकेगा। रथ के माध्यम से भाजपा कमलनाथ (Kamal Nath) के 15 महीनों के कार्यकाल पर भी प्रहार करेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews