वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में बोले सिंधिया, ‘उपचुनाव में घृणित राजनीति करेगी कांग्रेस, हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे’

वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में बोले सिंधिया, ‘उपचुनाव में घृणित राजनीति करेगी कांग्रेस, हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
उपचुनाव (By-election) को लेकर अभी तारीखें तय नहीं है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है| भाजपा ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस (Virtual Confrence) के माध्यम से विधानसभावार समीक्षा शुरू कर दी है| रविवार को ग्वालियर-चम्बल संभाग की विधानसभाओं की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी शामिल हुए| उन्होंने उपचुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटने को कहा|

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस घृणित राजनीति करते हुए प्रहार करेगी, लेकिन हम मिलकर कांग्रेस की हर ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। सिंधिया ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सावधानी जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही जनता के बीच उपस्थिति भी दर्ज करानी है। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग करते हुए लोकार्पण तथा शिलान्यास जैसे कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित करें।

सिंधिया ने कहा कि हमारा वोटिंग प्रतिशत अधिक हो इस बात पर हमें विशेष जोर देना है। सिंधिया ने सोशल मीडिया और मीडिया पर कांग्रेस को मुखरता के साथ जवाब देने और कांग्रेस द्वारा जनता के साथ किए गए धोखे और और झूठ को बेनकाब करना है।  सीएम शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और प्रदेश के संगठन महामंत्री सुहास भगत वर्चुअल कॉन्फ्रेंस मौजूद रहे|

कोरोना का असर चुनावी तैयारियों पर भी पड़ा: शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन बाद में एक-एक करके हमारे कई नेता कोरोना से संक्रमित हो गए। इसका असर हमारी चुनावी तैयारियों पर पड़ा है। अब हमारे पास समय कम है इसलिए जहां जहां उपचुनाव होना है वहां की परिस्थितियों का अध्ययन करके उसके अनुरूप योजना बनाएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews