वैक्सीनेशन के लिए बीजेपी का जागरूकता अभियान, पीले चावल रखकर 5 हजार पोस्टकार्ड भेजे

वैक्सीनेशन के लिए बीजेपी का जागरूकता अभियान, पीले चावल रखकर 5 हजार पोस्टकार्ड भेजे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी एवं महेश शर्मा की अगुवाई में वैक्सीनेशन को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया। इसके तहत लगभग 5 हजार पोस्टकार्ड पर पीले चावल रखकर आमजनों को पोस्ट किए जिसके माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए जाकरूक होने का संदेश दिया एवं आग्रह किया कि वैक्सीन ही कोराना से बचाव का एकमात्र उपाय है, अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।

विकलांग बुजुर्ग को NSUI ने किया प्रदर्शन में शामिल, प्रशासन ने माना गलत, होगी जांच

इस अवसर पर दुर्गेश केसवानी ने कहा कि इस समय कोरोना का एकमात्र इलाज वैक्सीनेशन है। जिस तरह का भय एवं भ्रम कांग्रेस प्रदेश और देश में फैलाने का प्रयास कर रही हैं एवं झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने के साथ, उनकी जान के साथ खिलवाड़ करने का कुप्रयास कर रही है। इसी तारतम्य में पोस्ट कार्ड पर पीले चावल लगाकर जनता से आह्वान किया कि वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं एवं अन्य लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।

यहां महेश शर्मा ने कहा कि वैश्विक महामारी और आपदा के इस कालखण्ड में वैक्सीन एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर राजनीति करने वाले तथाकथित नेताओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। सबको जागरूक रहकर सरकार के कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए साथ मिलकर इस लड़ाई को जीतना होगा। इस कार्यक्रम में कोविड के नियमों का पालन करते हुए मात्र पांच कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने पोस्टकार्ड लिखकर पीले चावल सहित आमजनों को संबोधित कर पोस्ट किए। इस अवसर पर नरेश लखानी, बसंत गन्नोते और यशवंत सिंह राजपूत उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews