प्रदेश में बीजेपी की वर्चुअल रैली आज,नितिन गडकरी कर सकते हैं ये बड़ा ऐलान

शिवराज सरकार

भोपाल

बीजेपी आज प्रदेश में वर्चुअल रैली (virtual rally) कर रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (nitin gadkari) इस रैली को संबोधित करेंगे। मोदी सरकार (Modi government) के दूसरे कार्यकाल काे एक साल पूरा होने पर इस वर्चुअल रैली का आयोजन हो रहा है। इस दौरान नितिन गडकरी मोदी सरकार की उपलब्धियों और उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बात करेंगे। संभावना है कि इस दौरान नितिन गडकरी चंबल प्रोग्रेस वे (chambal progress way) की घोषणा कर सकते हैं।

इस ऑनलाइन रैली (online rally) में सीएम शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित एक लाख से अधिक लोग ऑनलाइन शामिल होंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दूसरे कार्यकाल के एक साल पूर्ण होने पर बीजेपी द्वारा @BJP4India वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से बीजेपी लॉकडाउन के दौरान भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है, साथ ही लोगों तक अपनी उपलब्धियां और योजनाएं भी पहुंचा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews