भोपाल में ब्लिंकिट एजेंट गिरफ्तार, काम की आड़ मे युवाओं को कर रहा था गांजे की डिलेवरी

आरोपी पढ़ाई के लिए रायसेन से भोपाल आया था लेकिन उसके महंगे शौक ने उसे डिलेवरी बॉय और फिर गाँजा बेचने वाला बना दिया।
English भोपाल में ब्लिंकिट एजेंट गिरफ्तार, युवाओं को कर रहा था गांजे की डिलेवरी
भोपाल की थाना अयोध्यानगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, युवक के पास से 05 किलो गाँजा भी बरामद किया है। युवक रायसेन बेगमगंज का रहने वाला है और भोपाल में नौकरी करता था, युवक ब्लिंकिट एजेंट है और उसी की आड़ में युवक-युवतियों को गाँजा देता था।

पुलिस को मिली थी सूचना 

पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल पर गांजे की पुड़िया युवक-युवतियों को डिलेवर करता है, जिसके बाद पुलिस ने युवक पर नजर रखी और आखिरकार उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अयोध्या एक्सटेंश के पीछे रहने वाले आरोपी गांजा तस्कर सुमत ठाकुर को पकड़ा। सुमत पड़रिया राजधार बेगमगंज जिला रायसेन का रहने वाला है और भोपाल में नरेला जोड़ नअयोध्या नगर में रहता था।

05 किलो गाँजा बरामद 

पुलिस को आरोपी के पास से 05 किलो गाँजा मिला है वही पूछताछ में उसने बताया कि वो ग्रेजुएट है, भोपाल वो आगे की पढ़ाई के लिए आया था लेकिन यहाँ उसके महंगे शौक ने उसे ब्लिंकिट का एजेंट बना दिया और जयद पैसे कमाने की चाहत में वो गाँजा सप्लाई करने लगा, पुलिस अब उससे और पूछताछ कर रही है।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews