बॉलीवुड डायरेक्टर का तंज-‘लोगों की जी भर के सेवा कर रहे सिंधिया’

बॉलीवुड डायरेक्टर का तंज-‘लोगों की जी भर के सेवा कर रहे सिंधिया’

भोपाल| कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना संकटकाल के बीच सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं| अपने विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने सिंधिया पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है|

दरअसल, कांग्रेस में लम्बे वक्त तक ख़ास भूमिका की तलाश में रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी और भाजपा का दामन थाम लिया| उस वक्त मध्य प्रदेश और देश की सियासत में इस फैसले ने सबको चौका दिया| हालाँकि इस दौरान सिंधिया ने कहा था कि ‘जनसेवा के लिए उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की है’। अब कोरोना संकट के बीच लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं| इसी कड़ी में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर सिंधिया को निशाने पर लिया है, उनके ट्वीट पर कई लोगों ने सिंधिया को ट्रोल किया है|

समाचार वाले बता नहीं रहे-सिंधिया जी भर के सेवा कर रहे
अनुभव सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मुझे यकीन है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अब प्रदेश के लोगों की जी भर के सेवा कर रहे हैं। ये कमबख्त समाचार वाले बता नहीं रहे हैं।’ अनुभव सिन्हा का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसके बाद फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने अनुभव के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा- ‘सारे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की तारीफ में व्यस्त हैं। देश द्रोही हैं सब के सब।’

सिंधिया लगातार ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं| सिंधिया जैसे ही ट्विटर पर कोई पोस्ट करते हैं, एक के बाद एक करके लोग उसकी आलोचना करने लगते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews