चर्चा का विषय बना शादी तोड़ो समारोह, हिंदू संगठन ने दी सख्त चेतावनी

चर्चा का विषय बना शादी तोड़ो समारोह, हिंदू संगठन ने दी सख्त चेतावनी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (Bhopal) मे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक कार्ड चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल यह कार्ड भाई वेलफेयर सोसायटी की ओर से दिया बताया जा रहा है जिसमें भोपाल में विवाह विच्छेद समारोह आयोजित करने की बात की गई है। इसके लिए बाकायदा पुरुष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

भोपाल में शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर अचानक एक कार्ड वायरल होने लगा जिस पर डायवर्स इनविटेशन लिखा हुआ है। इस कार्ड पर भाई वेलफेयर सोसाइटी का नाम लिखा हुआ है और दहेज प्रताड़ना, सीआरपीसी 125, डायवर्स 2005 जीतने के बाद सोसाइटी के संरक्षण में देश का पहला विवाह विच्छेद समारोह आयोजित किया जा रहा है, ऐसी बात लिखी गई है। इस विवाह विच्छेद समारोह को रविवार 18 सितंबर को फ्लोरा फार्म एंड रिजॉर्ट बिलखिरिया में आयोजित किया जाएगा और इसके लिए पुरूष हेल्पलाइन नंबर 8882 498 498 भी जारी किया गया है। भाई वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा इस कार्यक्रम में जयमाला विसर्जन, सद्बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ, बारात निर्गमन, जेंट्स संगीत, मानव सम्मान में कार्य करने हेतु सात कदम और सात प्रतिज्ञा और मुख्य अतिथि द्वारा विवाह विच्छेद की डिक्री वितरण जैसे कार्यक्रम रखे गए हैं और उसके बाद प्रीतिभोज भी दिया जाएगा।

Must Read- मंदिर की छत पर मिला मांस का टुकड़ा, हंगामे के बाद 2 लोगों पर हुई FIR

हालांकि संस्कृति बचाओ मंच ने इस तरह के कार्ड पर आपत्ति जताई है और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी ने इसे रोकने की चेतावनी दी है। तिवारी का कहना है कि 16 संस्कारों में से एक संस्कार पाणिग्रहण संस्कार है। उसका कोई विवाह विच्छेद समारोह नहीं हो सकता। यदि यह आयोजन हुआ तो इसके खिलाफ प्रदर्शन होगा और आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews