भोपाल में कोरोना का नया ठिकाना बन रहे बस स्टैंड, नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन

भोपाल में कोरोना का नया ठिकाना बन रहे बस स्टैंड, नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सर्दी शुरू होते ही राजधानी (Bhopal) में कोरोना संक्रमण (Corona infection) तेजी से पैर पसारने लगा है। इसके बाद भी लोग कोविड-19 (COVID-19) की गाइडलाइन (Guideline) का पालन नहीं कर रहे हैं। शहरों के प्रमुख बस स्टैंड से हर दिन बसों से हजारों लोग सफर करते हैं लेकिन उन्हें गाइडलाइन का पालन कराने वाला कोई नहीं है।

स्थिति यह है कि बस स्टैंड के वेटिंग रूम से लेकर बसों में बैठे यात्रियों के चेहरों पर न तो मास्क (Mask) देखा जा रहा है और ना ही बस स्टैंड (Bus Stand के बुकिंग काउंटर पर टिकट लेते समय हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर (Sanitizer) और साबुन पानी की व्यवस्था की गई है।

बसों के आने जाने की जानकारी देने के लिए हर 10 से 15 मिनट पर लाउडस्पीकर(Loudspeaker) से अनाउंसमेंट की जाती है, लेकिन इस अनाउंसमेंट में भी यात्रियों को यात्रा करते समय मास्क लगाने और हाथ साफ करने का कोई मैसेज नहीं दिया जा रहा है।इन अव्यवस्थाओं के चलते डॉक्टरों (Doctors) का साफ कहना है कि कोरोना संक्रमण के दूसरे फेस में बस स्टैंड से कोरोना संक्रमण का विस्फोट हो, तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।

मास्क नही लगाया तो देना होगा जुर्माना

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कोरोना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में साफ कर दिया है कि प्रदेशवासियों को घर से निकलते समय मास्क लगाना जरूरी है.. चाहे लोग सुबह की मॉर्निंग वॉक पर जाएं या इवनिंग वॉक पर बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर घूमता हुआ दिखाई देगा तो उस पर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews