उत्तर प्रदेश से बस परिवहन सेवा बंद, अब 7 मई तक नहीं होगी बसों की आवाजाही

BUS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शिवराज सरकार (Shivraj Government) द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) राज्य से मध्य प्रदेश राज्य के बीच बस परिवहन सेवा (Bus transport service) को स्थगित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

जबलपुर- लॉकडाउन में चल रहा था मसाज पार्लर, पुलिस की दबिश, युवक-युवतियां पकड़ाए

परिवहन आयुक्त द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि संक्रमण पर प्रभावी रोकधाम  के लिए ये जरूरी कदम उठाया जा रहा है। मध्य प्रदेश राज्य से उत्तर प्रदेश राज्य के बीच आने जाने वाली बस परिवहन संचालन 29 अप्रैल से 7 मई 2021 तक स्थगित किया जा रहा है। शिवराज सरकार ने प्रदेश के सीमावर्ती कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से आने वाले बस परिवहन पर भी रोक लगाई गई थी। इसके बाद अबद 7 मई तक उत्तर प्रदेश से ना तो कोई बस मध्यप्रदेश आएगी और ना ही मध्य प्रदेश से कोई बस उत्तर प्रदेश जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews