कार्यकर्ताओं से बोले शिवराज- अर्जुन की तरह लक्ष्य पर आंख जमाये रखना, सभी सीटें जीतना है

bjp-shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि पार्टी को भारी जीत दिलाने के लिए जुटना होगा। 28 की 28 सीट हमें जीतना है। अर्जुन की भांति हमें लक्ष्य पर आंख जमाये रखना है। सीएम शिवराज भोपाल स्थित बीजेपी मुख्यालय (BJP Office Bhopal) में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे|

बुधवार को बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया| कार्यक्रम में राष्ट्रीय महा​सचिव कैलाश विजयवर्गीय, ओमप्रकाश ध्रुर्वे, लाल सिंह आर्य समेत नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीडी शर्मा समेत तमाम नेता मौजूद रहे। शिवराज ने माधवराव सिंधिया को श्रद्धाजंलि दी, और राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान पाने वाले चारों नेताओं का अभिनंदन किया।

सीएम शिवराज ने कहा आज कांग्रेस बेनकाब हो गई! उन्होंने आरोपों की चक्की में हमारे नेताओं और संतों को पीसा। न्यायालय ने आज उन सभी को तमाम आरोपों से बरी कर दिया है। सत्य की जीत हुई। सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी को मज़बूती देने का काम किया है। उन्हें शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। मुझे भरोसा है कि वे पार्टी को नई ऊँचाई पर ले जायेंगे। चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और सेनाएं आमने-सामने खड़ी हैं और हमारी सेना बढ़ती जा रही है। आप जिस जोश और उत्साह से काम कर रहे हैं, वह अभिनंदनीय है।

हमें अब पूरी ताकत के साथ आगामी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी जीत दिलाने के लिए जुटना होगा। 28 की 28 सीट हमें जीतना है। हमें विश्वास है की सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। अर्जुन की भांति हमें लक्ष्य पर आंख जमाये रखना है। मुझे अपने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की क्षमता पर पूरा विश्वास है। हमें मध्यप्रदेश की जनता के लिए बहुत कुछ करना है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews