
भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-Election) को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है| बैठकों का दौर शुरू हो गया है| इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उपचुनाव को लेकर विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है| 24 सीटों पर अलग अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है|
शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश महामंत्री संगठन, सुहास भगत ने विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की| सूची जारी की गई है, जिसमे विधानसभा सीट के सामने प्रभारियों के नाम हैं|

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

