मंत्रिमंडल विस्तार फिर टला, शिवराज बोले ‘कल के बाद होगा’

मंत्रिमंडल विस्तार फिर टला, शिवराज बोले ‘कल के बाद होगा’

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख लगातार आगे खिसकती जा रही है| संभावित मंत्रियों की सूची लेकर दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh CHauhan) बिना किसी निर्णय के वापस लौट आये हैं| अब तक इसको लेकर तस्वीर साफ़ नहीं हो पाई है| इस बीच सीएम शिवराज ने कहा है कि कल यानी बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा, कल के बाद होगा| संभावना है कि 2 जुलाई को कैबिनेट विस्तार हो सकता है|

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के दिल्ली जाने पर सोमवार काे खबर आई थी कि संभावित मंत्रियों के नाम तय हो गए हैं और 30 जून को शपथ ग्रहण हो जाएगा। इसके बाद शाम को सियासी घटनाक्रम एकदम बदल गया। अचानक प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) भी दिल्ली पहुँच गए| वहीं केंद्रीय नेतृत्व से लम्बी चर्चा के बाद तीसरे दिन शिवराज मंगलवार सुबह भोपाल लौट आए| इसके बाद एक जुलाई को कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज हो गई|

दो डिप्टी सीएम बनने की चर्चा
बार बार कैबिनेट विस्तार टलने की खबरों से सियासी गलियारों में चर्चा जोरो पर है| बताया जा रहा है कि संगठन कई वरिष्ठ विधायकों की जगह युवा चेहरों को मौका देना चाहता है| हालाँकि सीएम शिवराज अपने पुराने साथियों को मंत्रिमंडल में शामिल कराना चाहते हैं| इससे पहले भी मंत्रिमंडल विस्तार की कई बार अटकलें तेज रही, लेकिन किसी न किसी कारण से विस्तार टलता रहा| सिंधिया समर्थकों और भाजपा के दिग्गज नेताओं को लेकर पेंच फंसने के चलते कैबिनेट विस्तार में देरी हो रही है|खबर ये भी है कि मंत्रिमंडल विस्तार में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

सिंधिया का दौरा टला, गुरूवार सुबह आ सकते हैं
मंत्रिमंडल विस्तर को लेकर चल रहे सियासी उथल-पुथल के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया का भोपाल दौरा भी टल गया है|अब सिंधिया बुधवार देर रात या गुरूवार सुबह भोपाल पहुँच सकते हैं| सिंधिया पहले भी वे दो बार राजधानी आना कैंसिल कर चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews