क्या मध्यप्रदेश में फिर लग सकता है लॉकडाउन, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बात

Lockdown

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर कोरोना संक्रमण (corona virus) के मामलों में बढ़ोत्तरी आई है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में बढ़ते मरीजों के बीच एक बार फिर लॉकडाउन (lockdown) की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसके बाद ये सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर फिर लॉकडाउन लग सकता है?

लॉकडाउन की अटकलों के बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (home minister narottam mishra) ने कहा है कि फिलहाल सरकार की  ऐसी कोई योजना या प्रस्ताव नहीं है। उन्होने कहा कि फिलहाल प्रदेश में स्थिति भयावह नहीं है, सब हमारे नियंत्रण में है और हमारे पास इससे निपटने के लिए पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस तरह नरोत्तम मिश्रा ने फिलहाल लॉकडाउन की स्थिति से इनकार किया है।

हालांकि सर्दी (Cold) में विशेषज्ञों के कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के बढ़ने के दावे के बीच प्रशासन अलर्ट मोड (Administration On Alert Mood) में आ गया है। भोपाल प्रशासन ने इससे निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए जहां सेंपलिंग बढ़ाई जा रही है, वहीं 5 माह से बंद पड़ा डोर टू डोर सर्वे (Door To Door Survey) भी शुरू किया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews