
KODERMA, SEP 19 (UNI):-Security forces maintaining vigil after a clash during the emersion procession of Lord Vishwakarma in Koderma district of Jharkhand on Wednesday.UNI PHOTO-17U
भोपाल। राजधानी पुलिस को लोक सभा चुनाव के मद्दे नजर शहर में शर फैलाने की साजिश करने के इंपुट मिले हैं। जिसे देखते हुए पुलिस ने धार्मिक स्थलों तथा मूर्तियों के पास सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार से राजधानी के माहौल में जहर घोलने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर भी नजरें बनाई हुई है।
एएसपी जोन-1 अखिल पटेल के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को इंपुट मिला की कुछ धार्मिक स्थलों पर आस्माजिक तत्वों द्वारा हरकत कर सा प्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश रखी जा रही है। इसी के साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर लगी मूर्तियों के साथ भी छेडख़ानी करने का इंपुट पुलिस को मिला है। जिसे देखते हुए राजा भोज की प्रतिमा, कमला पार्क स्थित रानी कमला पति की मूर्ती सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की टीमें वाट्सऐप और अन्य सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक मैसेज करने वालों को निगाह में रखे हुई हैं।

