रविवार को बाउंड्री वॉल गिरने से हुई जनहानि को लेकर मुकदमा दर्ज, बिल्डर पर हुआ मुकदमा

रविवार को बाउंड्री वॉल गिरने से हुई जनहानि को लेकर मुकदमा दर्ज, बिल्डर पर हुआ मुकदमा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 31 अगस्त को दामखेड़ा ए सेक्टर में मकान की दीवार गिरने से हुई मौत के मामले में बिल्डर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि पैलेस आर्चड की बाउंड्री बॉल गिरने से जनहानि हुई थी और अब कोलार थाने में इसे लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है। पैलेस आर्चड कॉलोनी बनाने वाले स्वदेश (बिल्डर) नितिन अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी (304-A) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी 3 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराने वाले थे

आपको बता दें कि बारिश के कारण भोपाल के कोलार इलाके में रविवार शाम करीब 5 बजे पैलेस ऑचर्ड कॉलोनी की 40 फीट लंबी दीवार गिर गई थी। इसमें पास ही एक झुग्गी में मौजूद शख्स दब गया था और जब तक मालबा हटाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसमें दो लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली। रात करीब 8 बजे राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया था। अब इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews