केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को लिखा पत्र, नई प्राइवेसी पॉलिसी वापिस लेने को कहा

केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को लिखा पत्र, नई प्राइवेसी पॉलिसी वापिस लेने को कहा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र सरकार ने सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (Whatsapp) से उसकी नई पॉलिसी वापस लेने को कहा है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) ने ये बात एक पत्र में कही है।

सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय द्वारा व्हाट्सएप के सीईओ को पत्र लिख कर नई टर्म्स ऑफ सर्विस और प्राइवेसी पॉलिसी को वापस लेने के लिए कहा है। पत्र में लिखा गया है कि पत्र लिख कर कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए नई टर्म्स ऑफ सर्विस और प्राइवेसी पॉलिसी वापिस ली जाए। इसमें उपभोक्ताओं की सुरक्षा के प्रति चिंता जताई गई है। बता दें कि पिछले दिनों व्हाट्सऐप ने अपनी नीति में बदलाव किया है लेकिन इसपर बवाल मचने के बाद कंपनी ने घोषणा की है कि वह तीन महीने के लिए इसे टाल रही है। लेकिन भले ही व्हाट्सएप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी पर फिलहाल अमल टाल दिया है, बावजूद इसके विवाद थमा नहीं है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews