चकेरी मेले में दिखा पथरिया विधायक रामबाई का अनोखा अंदाज़

चकेरी मेले में दिखा पथरिया विधायक रामबाई का अनोखा अंदाज़

भोपाल। बुंदेलखंड में मकर संक्रांति के अवसर पर अनेक स्थानों पर अनेकानेक मेलों का आयोजन होता है और यह मेले लोगों के आकर्षण का केंद्र होते हैं। हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचकर इन मेलों का आनंद उठाते हैं। साथ ही खरीदारी भी करते हैं। पथरिया से बसपा विधायक भी इस मेले का आनंद लेते दिखीं। वह यहां बच्चों के साथ खूब खेलीं और मेले आयोजन का लुत्फ लिया।

इसके अलावा बुंदेलखंड की लोक परंपराओं का आनंद भी लोग उठाते दिखाई देते हैं। ऐसे में इन मेलों के माध्यम से जहां बुंदेली संस्कृति को जीवित रखने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। पथरिया की दबंग विधायक रामबाई सिंह के द्वारा इस साल से चकेरी मेले को भव्यता प्रदान करते हुए इसे लोक संस्कृति के लिहाज से प्रारंभ कराया गया।

चकेरी मेला महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ विधायक रामबाई की मौजूदगी में किया गया। विधायक रामबाई सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा प्रयास कर मेले का विस्तार जिले स्तर से प्रदेश स्तर मेले के रूप में किया जाएगा। जिससे बुंदेली परंपरा के चकेरी मेले को एक नई पहचान मिल सके और पथरिया क्षेत्र के लोगों के लिए भी यह मेला एक नई आशा की किरण बनकर सामने आए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews