MP Weather : मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, नवंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

MP Weather : मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, नवंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देशभर से लगभग मानसून (Monsoon) की विदाई हो चुकी है,  बावजूद इसके कई राज्यों में मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं बारिश (Rain) तो कहीं उमस तो कही ठंड का असर देखने को मिल रहा है। वही अक्टूबर का महिना खत्म होने को है लेकिन मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)  में बौछारों का सिलसिला जारी है हालांकि हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते तापमान (Temperature) में गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 घंटे में रात के तापमान में 0.4 डिग्री और 48 घंटे में करीब 4 डिग्री की कमी आई। इसी बीच मौसम विभाग ने आज सोमवार को कही कही बारिश की संभावना जताई है ।

विभाग (Weather Department) की माने तो  अगले 24 घंटे में शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना में हल्की बारिश होने के आसार है, जबकि ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे हैं।मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। इससे पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो गया है। यह जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इसकी वजह से हवा में नमी आ गई है।

मौसम विभाग की माने तो शनिवार आधी रात के बाद हवा का रुख दक्षिणी से बदलकर पश्चिमी हाे गया था। इस कारण तापमान में गिरावट हुई। प्रशांत महासागर में ला-निना प्रभाव के चलते नवंबर-दिसंबर माह में मध्य प्रदेश में भी जबरदस्त ठंड पड़ेगी। इससे नवंबर-दिसंबर माह में उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात के साथ जबरदस्त बर्फबारी होगी। पहाड़ों पर बर्फ जमने से सर्द उत्तरी हवाएं ठंड में इजाफा करेंगी।

भारतीय मौसम विभाग की माने तो आज सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में वापस लौट सकता है, लेकिन इसके पहले इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार बन रहे है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews