सांसद प्रज्ञा ठाकुर की चौपाल, अधिकारियों को दी चेतावनी, अनाथ बच्चे को लिया गोद

सांसद प्रज्ञा ठाकुर की चौपाल, अधिकारियों को दी चेतावनी, अनाथ बच्चे को लिया गोद

Bhopal MP Pragya Thakur :  भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने सोमवार को बैरसिया नगर और तरावली गांव में ‘सांसद चौपाल’ लगाई। इस दौरान उनकी नाराजगी भरे तेवर नजर आए, मौके पर ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दे दी, दरअसल बैरसिया में बिजली की लाइन शिफ्ट नहीं होने पर सांसद नाराज हो गईं। उन्होंने मंच से ही बिजली कंपनी के अफसर को फटकार भी लगा दी। तरावली में भी लोग कई समस्याएं लेकर पहुंचे। वही इस दौरान सांसद प्रज्ञा ने बैरसिया के एक 8 वर्षीय अनाथ बच्चे को गोद लेने की बात भी कहीं है।

अनाथ बच्चे को गोद लेंगी सांसद
बैरसिया में सांसद चौपाल के दौरान सांसद ठाकुर ने एक अनाथ बच्चे को गोद लेने की बात कहीं। बच्चे के पिता ने मां का कत्ल किया था। अभी थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी बच्चे का भरण पोषण कर रहे हैं। 8 वर्षीय युवराज बैरसिया का रहने वाला है।

सांसद के सामने ही लोगों ने अधिकारियों को घेरा

सांसद प्रज्ञा ठाकुर की चौपाल के दौरान उन्हे पता चला कि बैरसिया के वार्ड-13 में बिजली की 1100केवीए लाइन गुजरी है, जो काफी नीचे हैं। इस कारण कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। पिछले एक साल से लोग लाइन शिफ्ट करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन वह शिफ्ट नहीं हो पाई। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में इतनी नाराजगी थी कि सांसद चौपाल में लोगों ने सांसद ठाकुर के सामने ही अधिकारियों को घेर लिया। सांसद से न सिर्फ शिकायत की, बल्कि करंट लगने से जख्मी हुए लोगों से भी मिलवाया। इस मौके पर एक लड़की भी मंच पर पहुंची। जिसका हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। अपना दर्द सुनाते सुनाते लड़की रो पड़ी।

सांसद ने दी चेतावनी

सांसद ने लड़की का जला हाथ देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कुछ लोग ऐसे भी पहुंचे, जो बिजली लाइन की चपेट में आए और उन्हें सुनने-बोलने जैसी समस्याएं हो गईं। सांसद प्रज्ञा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा-कि जल्द लाइन की समस्या को सुधारा जाए वरना फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews