छेड़खानी में जेल गया, बाहर आते ही किया परेशान, युवती ने की आत्महत्या

आरोपी युवक द्वारा पीड़ित युवती को पिछले लंबे समय से परेशान कर रहा था। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया था।
छतरपुर-छेड़खानी में जेल गया, बाहर आते ही किया परेशान, युवती ने की आत्महत्या

छतरपुर जिले के ग्राम नारायणपुरा में एक 19 वर्षीय युवती की आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। आरोपी युवक द्वारा पीड़ित युवती को पिछले लंबे समय से परेशान कर रहा था। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया था।

जेल से आते ही फिर छेड़ा और दी धमकी 

इसके बाद जेल से बाहर आने के बाद आरोपी युवक ने पीड़िता युवती और उसके परिवार वालों को परेशान करने लगा और शिकायत वापस लेने के लिये युवती पर दबाव बनाने लगा और जान से मारने की धमकियां देने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।

आयोग ने दिया नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, छतरपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews