मुख्यमंत्री फिल्म रामसेतु को करें टैक्स फ्री, संस्कृति बचाओ मंच की मांग

मुख्यमंत्री फिल्म रामसेतु को करें टैक्स फ्री, संस्कृति बचाओ मंच की मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु (Ram setu) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर देश भर में चर्चा हो रही है। फिल्म रामायण काल से जुड़े सेतु “रामसेतु” पर आधारित है। फिल्म लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुडी हुई है। इसी बीच संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी (President of Sanskriti Bachao Manch Chandrashekhar Tiwari) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से निवेदन किया है कि वह रामसेतु फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करें।

यह भी पढ़े…विदिशा पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह, बरामद किया गया चोरी का सामान

जिससे कि लोगों को यह पता चल सके कि राम सेतु का निर्माण भगवान राम ने स्वयं किया था यह उनके मुंह पर तमाचा होगा जो लोग यह कहते थे कि राम काल्पनिक है और राम सेतु का निर्माण भगवान राम ने नहीं किया है जिस को तोड़ने के लिए भी याचिका लगाई गई थी संस्कृति बचाओ मंच ने सभी सनातन धर्मीयो से निवेदन किया है कि वह इस फिल्म को अधिक से अधिक देखें और भगवान राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करें।

[dgv_vimeo_video id=”764626992″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews