
Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival
RAIL NEWS : पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बरखेड़ा-बुदनी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर दिनांक 9 दिसंबर से लगातार रेलवे द्वारा तीव्र गति से स्पीड ट्रायल किया जायेगा, जिसके उपरांत नियमित रेल यातायात प्रारंभ हो जाएगा।
रेल्वे ने किया अलर्ट
कृपया ध्यान रहे कि रेलवे भूमि के अन्दर, खुले हुए समपार फाटक के अलावा, अनाधिकृत रूप से प्रवेश करना इंडियन रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत गैर कानूनी है, जिसमे 6 माह की जेल अथवा रूपये 1000/- अथवा दोनों दंड का प्रावधान है। सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि समपार फाटक से पार करते समय भी सभी नियमों का पालन करें एवं ऐसा तभी करें जब पार करना सुरक्षित हो और दोनों दिशाओं से ट्रेन नहीं आ रही हो।
