MP Weather Update : मध्य प्रदेश में फिर बादल छाने के आसार, इन जिलों में हो सकती है बारिश

cg weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सभी सिस्टमों के डिएक्टिव होते ही वातावरण में फिर से नमी कम होने लगी है।इसके चलते तापमान (Temperature) में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रात के दौरान दोबार से ठंड का अहसास होने लगा है।  मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather Update) फिर बदलने वाला है।22 फरवरी को एक प्रबल पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है, जिसके चलते एक बार फिर बारिश का दौर शुरु हो सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update : मप्र में फिर करवट लेगा मौसम, छाएंगे बादल, यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग (Weather Department)  के अनुसार, सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में एंटर होने के आसार है, जिसके चलते फिर वातावरण में नमी मिलेगी और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी । इसके बाद हवाओं के रुख बदलने और सिस्टम के प्रभाव प्रदेश के उत्तर क्षेत्र ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छा सकते हैं। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क ही रहने के आसार हैं। 21 फरवरी से 25 फरवरी के बीच जो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होगा, जिसके कारण पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब होने की संभावना (MP Weather Forecast) है।

ऐसा है अन्य राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्‍मू-कश्‍मीर के पहाड़ी इलाकों और लद्दाख में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (Weather Alert) और हिमपात की आशंका है। वही हिमाचल प्रदेश में भी एक-दो स्‍थानों पर बारिश या बर्फबारी(Snowfall) की भी संभावनाहै। 21 से 25 फरवरी तक 23 फरवरी तक शिमला सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में आंधी और बारिश के साथ मौसम का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

MP Weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews