सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाये रखने और सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की

CM Dr Mohan Yadav

Ram Mandir Ayodhya Pran Pratistha : आज पूरा देश राममय है, अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, देश से लेकर विदेश तक हर राम मंदिर में राम धुन हो रही है, लोग भजन पूजन कर रहे हैं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ओरछा में रामराजा सरकार मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से देश के हर नागरिक पर कृपा बनाये रखने और सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की है।

देश प्रदेश के लोगों के लिए सीएम यादव ने प्रभु श्री राम से की ये प्रार्थना   

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे भारत के लिए अत्यंत सौभाग्य का दिन है। अयोध्या में भगवान श्रीराम गर्भ गृह में प्रवेश कर रहे हैं। मैं भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य समारोह में ओरछा से शामिल रहूंगा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि अपनी कृपा दृष्टि देश व प्रदेशवासियों पर बनाएं रखें। सभी का मंगल और कल्याण हो।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews