PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नड्डा की मौजूदगी में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे नए CM डॉ मोहन यादव

MP CM Dr. Mohan Yadav

MP CM Dr Mohan Yadav Oath Ceremony : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे, शपथ ग्रहण समारोह में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड (मोती लाला नेहरू स्टेडियम ) भोपाल में आयोजित किया जायेगा,  तैयारियों का प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज लिया ।

कब शपथ ग्रहण करेंगे नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ?

मध्य प्रदेश को कल बुधवार को नया मुखिया मिल जायेगा, विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद डॉ मोहन यादव कल बुधवार 13 दिसंबर को प्रदेश के नए और 20 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, खबर है कि डॉ मोहन यादव के साथ ही दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र  शुक्ला को भी शपथ दिलवाई जाएगी।

कौन कौन शामिल होगा शपथ ग्रहण समारोह में?

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को देखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, विश्वास सारंग, हितानद, रामेश्वर शर्मा सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता लाल परेड ग्राउंड पहुंचे, वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

क्या कहा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने?

उन्होंने कहा कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ये ऐतिहासिक होगा, जिस तरह से जनता ने भाजपा को प्रचंड जीत दी है , कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है उसने कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है उम्मीद है कल यहाँ लाखों कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews