सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे दिल्ली में ‘बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025’ में सहभागिता, ‘मेड इन एमपी’ को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय मंच

यह दो दिवसीय आयोजन टेक्सटाइल उद्योग के लिए काफी महत्वपूर्ण है और मध्यप्रदेश को वैश्विक टेक्सटाइल मानचित्र पर स्थापित करने का अवसर देगा। मुख्यमंत्री समिट में वॉलमार्ट, एच एंड एम, ली एंड फंग, वाइल्डक्राफ्ट और ब्लैकबेरी जैसे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। समिट में बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे।
राजा भभूत सिंह ने सतपुड़ा की वादियों में आजादी की मशाल जलाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली में होने वाली ‘बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025’ में सहभागिता करेंगे। भारत मंडपम में आयोजित होने वाली समिट में वैश्विक टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रमुखों के साथ होगी राउंडटेबल चर्चा होगी। ये समिट मध्यप्रदेश को वैश्विक टेक्सटाइल मानचित्र पर स्थापित करने में मददगार साबित होगी।

ये दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आयोजन टेक्सटाइल और अपैरल उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस समिट में भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को जोड़ने के लिए वैश्विक निवेशकों, उद्योग जगत के दिग्गजों और प्रमुख टेक्सटाइल ब्रांड्स की भागीदारी होगी।

बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

दिल्ली में हो रही बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में सीएम डॉ मोहन यादव शामिल होने जा रहे हैं। वे मध्यप्रदेश पवेलियन का दौरा भी करेंगे जहां राज्य की औद्योगिक क्षमता, नीतियों और निवेश संभावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। इसी के साथ सीएम वॉलमार्ट, एच एण्ड एम, ली एण्ड फंग, वाइल्डक्राफ्ट और ब्लैकबेरी जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक ब्रांड्स के प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल चर्चा और वन-ऑन-वन बैठकें भी करेंगे। समिट का मकसद टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग के दो प्रमुख स्तंभों..अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियो को एक साथ लाकर निवेश, नेटवर्किंग और सहयोग को बढ़ावा देना है।

‘मेड इन एमपी’ को मिलेगी वैश्विक उड़ान

मध्यप्रदेश के लिए यह समिट एक सुनहरा अवसर है जो न सिर्फ राज्य को वैश्विक टेक्सटाइल बाजार में एक मजबूत पहचान दिलाएगा, बल्कि ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाने में भी मदद करेगा। मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और औद्योगिक विरासत के लिए पहले से ही जाना जाता है और इस समिट के माध्यम से वो टेक्सटाइल उद्योग में अपनी नई पहचान को और मजबूत करेगा। समिट में टेक्सटाइल, अपैरल और लाइफस्टाइल क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार के लिए बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews