CM Helpline: भोपाल कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, अपडेट कराना जरूरी

CM HELPLINE

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में 2021 की सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) की ग्रेडिंग लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें जिला बुरहानपुर पूरे राज्य में शिकायतों के संतोषपूर्ण निराकरण में 81 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर आया है, वही इंदौर की स्थिति बेहद कमजोर रही। इसी बीच भोपाल कलेक्टर ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट करने के निर्देश जारी किए है।वही साफ कहा है कि सभी जिला अधिकारियों को फोटो भी अपडेट कराना जरूरी है।वही सीएम हेल्पलाइन मोबाइल एप (CM Helpline Mobile App) भी अनिवार्य रूप से मोबाइल पर इनस्टॉल करें।

यह भी पढ़े.. Post Office 2021: हर दिन 95 रुपए बचत कर पा सकते है 14 लाख, यहां देखें पूरी डिटेल्स

दरअसल, भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया (Bhopal Collector Avinash Lavania) ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्पलाईन (CM Helpline) पोर्टल अंतर्गत विभागीय समस्त स्तर के अधिकारियों के विभाग, स्थान, पदभार परिवर्तन होने की दशा में एल-1, एल-2, एल-3 एवं एल-4 स्तर अधिकारियों की प्रोफाइल अपडेट करना सुनिश्चित करें।जिला अंतर्गत विभागीय समस्त स्तर के अधिकारियों के विभाग, स्थान, पदभार परिवर्तन होने की दशा में एल-1, एल-2 एल-3 स्तर के अधिकारियों की प्रोफाइल अपडेशन कार्यवाही अनिवार्य रूप से 25 जून सायं 5.00 बजे तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार

भोपाल कलेक्टर (Bhopal Collector) ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन पोर्टल (CM Helpline Portal) पर प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर लॉगिन करें। प्रोफाईल चेंज का विकल्प चुनें Choose file के ऑप्शन पर क्लिक करें, फोटो चुने तथा प्रोफाईल चेंज पर क्लिक कर सेव करें, सीएम हेल्पलाईन प्रोफाईल, नाम, पदनाम, मोबाईल/ई-मेल एवं अन्य प्रविष्टियाँ अनिवार्य रूप से अपडेट करें।सीएम हेल्पलाईन प्रोफाईल में नवीन विकल्प कार्यालय का पता, Latitude एवं Longitude भी अनिवार्य रूप से अपडेट करें। सीएम हेल्पलाइन मोबाइल एप भी अनिवार्य रूप से मोबाइल पर इनस्टॉल करें।

यह भी पढ़े.. New Transfer Policy : इन अधिकारी-कर्मचारियों के नहीं होंगे तबादलें 1 जुलाई से होंगे तबादले

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews