मप्र में धूमधाम से मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस, सीएम ने इंदौर में फहराया तिरंगा

मप्र में धूमधाम से मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस, सीएम ने इंदौर में फहराया तिरंगा

भोपाल। मध्यप्रदेश में रविवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गये, जहां ध्वजारोहण कर अतिथियों द्वारा परेड की सलामी ली गई, इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम हुए। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ, जिसमे राज्यपाल ने ध्वजारोहण किया| मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में किए गए अपनी सरकार के कार्यों का उल्लेख किया।

मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल-कॉलेजों, शासकीय भवनों में ध्वजारोहण किया गया। जिला मुख्यालयों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गये, जहां अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। कार्यक्रमों में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिनमें स्कूली बच्चों ने अपने प्रदर्शन से समां बांध दिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में पहले कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया, इसके बाद मुख्य कार्यक्रम में पहुंचकर तिरंगा फहराया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने नरसिंहपुर और विधानसभा उपाध्यक्ष हिना लिखिराम कांवरे ने सिवनी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पीडब्लूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने देवास पुलिस परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया| कृषि मंत्री सचिन यादव ने डीआरपी लाइन खरगोन में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews