सीएम मोहन यादव ने कहा ‘पीएम मोदी ने असंभव को संभव कर दिखाया, मुझे प्रसन्नता है कि वे शपथ लेने जा रहे हैं’

सीएम मोहन यादव आज दिल्ली में हैं। वहाँ पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये हम सबके लिए गौरवान्वित करने वाली बात है कि मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश एक बार फिर विकास के नए आयाम छुएगा।
CM Mohan

CM Mohan Yadav praised PM Modi : सीएम मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असंभव को संभव करके दिखाया है। एनडीए को उन्होंने इतनी बड़ी जीत दिलाई है ये हम सबसे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मोदीजी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और हम सभी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में देश एक बार फिर नई ऊँचाइयों को छुएगा।

दिल्ली में की पीएम मोदी की प्रशंसा

दिल्ली पहुँचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि “पीएम मोदी ने NDA गठबंधन को इतनी बड़ी जीत दिलाकर जिस प्रकार से मौका दिया है यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है ऐसे व्यक्ति का मंत्रीमंडल बनाना जिसके लिए दुनिया के सभी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है ये सबको गौरवान्वित करने वाली है…मुझे प्रसन्नता है कि वह शपथ लेने जा रहे हैं।”

कल होगी एनडीए की बैठक

सीएम मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री एक बार फिर मोदी-सरकार के नारे को सार्थक करते हुए बढ़ेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार सबको साथ लेकर आगे बढ़ेगी और भारत की साख दुनिया में और आगे बढ़ाएगी। बता दें कि एनडीए ने बुधवार को अपने सहयोगी दलों के साथ बैठक की और सरकार गठन को लेकर चर्चा की। अब उनकी संसदीय दल की अगली बैठक 7 जून को होने वाली है। इसमें संसदीय दल के नेता शामिल होंगे और नरेंद्र मोदी को एनडीए के घटक दल का नेता चुना जाएगा। संभावना है कि 8 जून को वे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews