रायसेन रेप मामले पर सीएम डॉ. मोहन यादव का कड़ा रुख, कहा “MP में सुशासन सर्वोपरि, कानून तोड़ने वालों को किसी हालत में नहीं बख्शेंगे”

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अपराधियों को हमारी पुलिस छोड़ने वाली नहीं है। हम किसी तरह की ढिलाई पसंद नहीं करते हैं। हमारी पकड़ से कोई भाग नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शांति और सुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून का उल्लंघन करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
CM Mohan Yadav

Raisen rape case

सीएम डॉ. मोहन यादव ने रायसेन में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी सरकार सुशासन और कड़ी कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी परिस्थिति में छोड़ा नहीं जाएगा।

घटना के बाद पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि “हमने कहा था हमारी पुलिस छोड़ने वाली नहीं है और हम कोई ढिलाई भी पसंद नहीं करते। हमारी पुलिस ने उसे भागते हुए शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा है। हमारी पकड़ से कोई भाग नहीं सकता, यह पक्की बात है।”

रायसेन रेप मामले पर मुख्यमंत्री का सख्त रवैया

सीएम मोहन यादव ने रायसेन रेप को लेकर कड़ा रवैया अपनाते हुए दोषी पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार के गठन के साथ ही हमने पहचान बनाई है..हमारी सरकार सुशासन के लिए जानी जाती है। शासन की व्यवस्थाओं के साथ जुड़कर सब अपने अपने ढंग से जीवन जियें। लेकिन जो इन व्यवस्थाओं को नहीं मानता है..सरकार उनसे निपटना भी जानती है और जो कानूनी प्रावधान हैं उस आधार पर प्रतिबंधित भी करती है। जानकारी के अनुसार, सलमान नाम के व्यक्ति ने अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। हमने कहा था कि हमारी पुलिस छोड़ने वाली नहीं है और हम कोई ढिलाई भी पसंद नहीं करते हैं। हमारी पुलिस ने उसे भागते हुए शॉर्ट एनकाउंटर करके पकड़ा है। हमारी पकड़ से कोई भाग भी नहीं सकता है ये पक्की बात है।” सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में सबको साथ लेकर चलने की भावना है लेकिन कोई कानून हाथ में लेगा तो हम उसे छोड़ने वाले नहीं हैं।

शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी

बता दें कि रायसेन जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी सलमान को तलाश रही थी। गुरुवार रात उसे भोपाल के गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया, लेकिन हिरासत में ले जाते समय उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी को पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश था और लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसे लेकर कई दिनों तक बाजार बंद रहे, लोगों ने हाईवे जाम कर रहे और बच्ची के लिए न्याय की मांग की। अब आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews