नवरात्रि के दौरान देवी मंदिरों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

Shivraj Singh Chouhaan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chauhan) ने बुधवार को नवरात्रि में देवी दर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा है कि नवरात्रि के दौरान प्रदेश के सभी माता मंदिर खुले रहेंगे। नवरात्र में भक्त-दर्शनार्थी देवी मां के दर्शनों का लाभ ले सकते हैं।

सीएम ने कहा कि मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि इस दौरान कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए माता के दर्शन का लाभ लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर प्रांगण, हॉल में 200 लोगों से ज्यादा एकत्रित न हों। मंदिर के गर्भ गृह में भीड़ इकट्ठी न करें और यथासंभव घर में ही माँ की पूजा करे और प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना करें।

सीएम ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग व नियमों का पालन जरूरी होगा। उन्होंने कहा यह सब मैया की कृपा से ही हो रहा है, इसलिए मैया के दर्शन से कोई नही रोक सकता।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews