Video : CM Shivraj ने किया रावण दहन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Video : CM Shivraj ने किया रावण दहन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने विजयादशमी के अवसर पर सीएम हाउस में रावण दहन किया। प्रतीक स्वरूप हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह तथा बेटे कुणाल सिंह भी उपस्थित थे। पुतला दहन के बाद आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय का सुरक्षा स्टाफ एवं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होने इस अवसर पर भगवान श्रीराम से सबके मंगल व कल्याण की प्रार्थना की। सीएम ने कहा कि हम गरीबी,अशिक्षा और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों से मुक्त कर देश-प्रदेश के नवनिर्माण के लिए संकल्पित हैं।

CM Shivraj ने पत्नी साधना सिंह के साथ की वाहन पूजा, निकर वाले बयान पर कमलनाथ को घेरा

रावण दहण के साथ ही मुख्यमंत्री ने बुराई पर अच्छाई के विजय पर्व विजयादशमी के अवसर पर अहंकार, क्रोध, लोभ, गरीबी, निरक्षरता,भ्रष्टाचार रूपी रावण का दहन कर भगवान श्रीराम से सबके मंगल व कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होने कहा कि हम गरीबी, अशिक्षा और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों से मुक्त कर देश-प्रदेश के नवनिर्माण के लिए संकल्पित हैं।

बता दें कि इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दशहरे के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में वाहन पूजा भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह उपस्थित रहीं। यहां सीएम शिवराज और श्रीमती साधना सिंह सहित सुरक्षा स्टाफ उपस्थित रहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरे के पावन पर्व की बधाई दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews